Breaking News
सावन विशेष: शिवद्वार मंदिर में कांवड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं होंगी और बेहतर, डीएम ने दिए निर्देश     |     रजखड़ मोड़ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल     |     जनसुनवाई में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, 11 अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र। जनपद में महिला आरक्षण को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा ने कांग्रेस और सपा पर सीधा हमला बोलते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष का पुतला दहन किया और तीखी नारेबाजी कर राजनीतिक माहौल गर्मा दिया। स्वर्ण जयंती चौक पर भाजपा और भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस और सपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान “कांग्रेस का हाथ नारी शक्ति के खिलाफ” और “नारी सम्मान की झूठी कहानी, कांग्रेस की आदत पुरानी” जैसे नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध जताया।

• महिला मोर्चा ने लगाए गंभीर आरोप

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने आरोप लगाया कि आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने में विपक्ष लगातार बाधा बनता रहा है और महिला आरक्षण बिल को रोकने की कोशिश की गई। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिला मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहीं, जिन्होंने विपक्ष के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।





Top