Breaking News
सावन विशेष: शिवद्वार मंदिर में कांवड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं होंगी और बेहतर, डीएम ने दिए निर्देश     |     रजखड़ मोड़ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल     |     जनसुनवाई में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, 11 अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• सीओ कार्यालय दुद्धी और पुलिस चौकी में माला पहनाकर दी गई सम्मानजनक विदाई

दुद्धी(सोनभद्र)। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय दुद्धी में स्टेनो पद पर तैनात वेद प्रकाश सिंह का स्थानांतरण जिला मुख्यालय सोनभद्र स्थित सीओ सिटी कार्यालय में होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय ने अधीनस्थ कर्मियों के साथ उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

• चौकी परिसर में भी नम आंखों से दी विदाई

पुलिस चौकी दुद्धी में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां पुलिसकर्मियों, पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किए। लोगों ने बताया कि वेद प्रकाश सिंह अपने मिलनसार व्यवहार और कार्यशैली से कम समय में सभी के बीच खास पहचान बना गए, जिसकी वजह से विदाई के समय माहौल भावुक हो गया।





Top