Breaking News
सावन विशेष: शिवद्वार मंदिर में कांवड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं होंगी और बेहतर, डीएम ने दिए निर्देश     |     रजखड़ मोड़ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल     |     जनसुनवाई में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, 11 अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• ट्रक का ब्रेक फेल होने के बाद बोलेरो और ट्रेलर से भिड़ंत, नौ मौतों की आशंका

ड्रमंडगंज(मिर्जापुर)। बुधवार रात थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां मध्यप्रदेश से चना लादकर आ रहे एक ट्रक का ब्रेक फेल होने के बाद वह अनियंत्रित हो गया। आरोप है कि ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर के बाद बोलेरो में आग लग गई और वाहन धू-धू कर जलने लगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कई लोगों के जिंदा जलने और दो लोगों की दबकर मौत होने की बात सामने आई है।

• मैहर धाम से लौट रहे थे श्रद्धालु, रेस्क्यू में जुटी पुलिस-फायर टीम

बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार लोग प्रयागराज के मांडा क्षेत्र के हाटा गांव के निवासी थे और मेहर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग तेज होने से राहत कार्य प्रभावित रहा। मामले की सूचना पर डीएम पवन कुमार गंगवार और एसपी अर्पण रजत कौशिक भी मौके पर पहुंचे।





Top