Breaking News
चोरों ने शिव मंदिर को बनाया निशाना     |     जंगल में आग का आरोप, तीन ग्रामीणों पर कार्रवाई से मचा बवाल     |     चोरी का गल्ला बेचने निकले दो युवक दबोचे गए, पुलिस ने 6 बोरी अनाज किया बरामद     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• हादसे के बाद शोक की घड़ी में केक कार्यक्रम की चर्चा, क्षेत्र में नाराजगी का माहौल

ड्रमण्डगंज(मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में कई लोग विधायिका जी के क्षेत्र से भी थे। इसी बीच लोगों ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी विधायिका जी मौके पर नहीं पहुंचीं, जिससे नाराजगी बढ़ती दिखाई दी।

• सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों से गरमाई राजनीति

घटना के अगले दिन सोशल media पर कुछ तस्वीरें वायरल होने लगीं, जिनमें विधायिका जी एक कार्यक्रम में केक खिलाती नजर आने का दावा किया गया। इसे लेकर लोगों ने सवाल उठाए कि जब पीड़ित परिवार अपनों के अंतिम संस्कार और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया से गुजर रहे थे, तब जनप्रतिनिधि की प्राथमिकता क्या थी। हालांकि वायरल तस्वीरों और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।





Top