Breaking News
सावन विशेष: शिवद्वार मंदिर में कांवड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं होंगी और बेहतर, डीएम ने दिए निर्देश     |     रजखड़ मोड़ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल     |     जनसुनवाई में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, 11 अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• घेराबंदी कर पकड़े गए दोनों आरोपियों से सरसों और गेहूं की बोरियां मिलने का दावा, न्यायालय भेजे गए

घोरावल(सोनभद्र)। थाना घोरावल पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार सिलवर-भरौली मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर अंशू उर्फ बादशाह और प्रीतम उर्फ छोटे को पकड़ा गया। तलाशी में उनके कब्जे से 6 बोरी गल्ला बरामद होने की बात कही गई है, जिसमें 3 बोरी सरसों और 3 बोरी गेहूं शामिल है।

• पूछताछ में बेचने की तैयारी का आरोप

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने चोरी किया गया माल अपना बताकर बेचने की तैयारी की बात कबूल की। मामले में थाना घोरावल पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई में पुलिस टीम के कई जवान शामिल रहे।





Top