Breaking News
यूपी बोर्ड 10वीं में कशिश और अंशिका ने किया टॉप: टॉप-3 में 5 लड़कियां     |     चोरों ने शिव मंदिर को बनाया निशाना     |     जंगल में आग का आरोप, तीन ग्रामीणों पर कार्रवाई से मचा बवाल     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

कुल 90.42% छात्र पास; 25.89 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल 90.42% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 97.83% अंकों के साथ सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने टॉप किया। 97.50% अंकों के साथ दूसरे नंबर पर बाराबंकी की अदिति रहीं। 97.33% अंकों के साथ सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू, बाराबंकी की परी वर्मा तीसरे नंबर पर रहीं।

सीतापुर की शिखा वर्मा 12वीं की टॉपरः

यूपी बोर्ड में 80.38% स्टूडेंट पास, टॉप-3 में सिर्फ लड़कियां

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस वर्ष कुल 90.42% छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। सीतापुर की काशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप किया है। वहीं 97.50% अंकों के साथ बाराबंकी की अदिति दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर 97.33% अंक के साथ सीतापुर की अपिर्ता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा रहे। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में दो दिन पहले ही परिणाम घोषित कर दिया गया। वर्ष 2026 में कुल 27,50,945 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 25.89 लाख छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 1.61 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। 10वीं की परीक्षाएं प्रदेश के 75 जिलों में 8033 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलीं। कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 254 केंद्र बनाए गए और करीब 96,804 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। 18 मार्च से 4 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य चला, जिसमें लगभग 1.57 करोड़ कॉपियां जांची गईं। पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, 10वीं के परिणाम में लगातार लड़कियां ही आगे रही हैं। वर्ष 2025 में 93.87% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का प्रतिशत 86.66% रहा। इसी तरह 2024, 2023, 2022 और 2021 में भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा।





Top