Breaking News
कटौली में कोयला लोड ट्रक पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल     |     28 जून से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो महाअभियान, सीडीओ ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी     |     गोठानी शिव मंदिर का होगा पर्यटन के रूप में विकास, डीएम ने तैयार कराई कार्ययोजना     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बीजपुर पुलिस ने 7 लीटर देशी शराब बरामद कर आबकारी एक्ट में की कार्रवाई

बीजपुर(सोनभद्र)। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शराब रोकथाम अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने एक युवक को 35 पैकेट देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से करीब 7 लीटर देशी मदिरा बरामद हुई। कार्रवाई के बाद उसे जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

• क्षेत्र में दूसरे राज्यों में शराब बिक्री की चर्चाएं तेज

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बेढ़न-सिरसोती रोड पर पुनर्वास क्षेत्र में रमाशंकर के घर के सामने एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। जांच में उसके पास सफेद बोरी में रखे 200 एमएल के 35 पैकेट देशी शराब बरामद हुए। आरोपी की पहचान आशीष सिंह निवासी मुनगहवा थाना बैढन, सिंगरौली के रूप में हुई। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 60 के तहत कार्रवाई की। वहीं क्षेत्र में लाइसेंसी शराब कारोबारियों द्वारा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री किए जाने की चर्चाएं भी बनी हुई हैं।





Top