Breaking News
ड्यूटी पर निकले पीआरबी जवान की दर्दनाक मौत, टैंकर की टक्कर से उजड़ा परिवार     |     मानदेय और भाड़े में गड़बड़ी का आरोप, महिला समूहों ने खोला मोर्चा     |     विद्यालय में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ, छात्र सीखेंगे नई भाषाएं     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• जमगाँव के मॉडल स्मार्ट स्कूल में मुख्य विकास अधिकारी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

घोरावल(सोनभद्र)। विकासखंड घोरावल स्थित मॉडल स्मार्ट स्कूल प्राथमिक विद्यालय जमगाँव में शिव नाडर फाउंडेशन द्वारा संचालित “उमंग कार्यक्रम 2026” एवं स्कूल रेडिनेस प्रोग्राम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने किया। इस दौरान विद्यालय में संचालित नवाचारी शिक्षण गतिविधियों, स्मार्ट क्लास व्यवस्था और बाल-केंद्रित शिक्षण वातावरण का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे।

• बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाने पर रहेगा फोकस

कार्यक्रम में शिव नाडर फाउंडेशन के एसोसिएट मैनेजर बिपिन शुक्ला और स्कूल मेंटर मनोज विश्वकर्मा ने “उमंग कार्यक्रम” की कार्ययोजना और उद्देश्यों की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह पहल प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण साबित होगी। कार्यक्रम में राजकुमार पाण्डेय, प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह, शिक्षक रामप्रसाद, सरिता पाठक और किरन पटेल समेत विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।


Blog single photo





Top