Breaking News
कटौली में कोयला लोड ट्रक पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल     |     28 जून से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो महाअभियान, सीडीओ ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी     |     गोठानी शिव मंदिर का होगा पर्यटन के रूप में विकास, डीएम ने तैयार कराई कार्ययोजना     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रशासनिक भवन में रात में हुआ हादसा

दुद्धी(सोनभद्र)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रशासनिक भवन और चिकित्सा अधीक्षक कक्ष के बाहरी हिस्से में स्थित ब्लड बैंक भवन के सामने छत का बारजा रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक भरभराकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कर्मचारियों के मुताबिक अगर यह घटना दिन के समय होती तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

• जर्जर भवनों की मरम्मत की उठी मांग

चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम ने बताया कि प्रशासनिक भवन का बारजा काफी समय से जर्जर था और अचानक गिर गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के कई भवन जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं, जिसकी जानकारी पत्र के माध्यम से सीएमओ को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवनों की जल्द मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग उठाई है।





Top