Breaking News
ड्यूटी पर निकले पीआरबी जवान की दर्दनाक मौत, टैंकर की टक्कर से उजड़ा परिवार     |     मानदेय और भाड़े में गड़बड़ी का आरोप, महिला समूहों ने खोला मोर्चा     |     विद्यालय में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ, छात्र सीखेंगे नई भाषाएं     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• खराब फीडबैक मिलने पर जल निगम, विद्युत और समाज कल्याण विभाग पर कार्रवाई

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिकायतों के निस्तारण में लगातार असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और समाज कल्याण विभाग के 5 एडीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

• अंतिम दिन निस्तारण करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दर्शन, तहसील दिवस, आईजीआरएस और थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से फीडबैक लें और कार्रवाई से संबंधित जीपीएस फोटो पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अंतिम दिन शिकायतों का निस्तारण करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, उप जिलाधिकारी अश्वनी कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी पीके राय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।





Top