मनीष कुमार संवाददाता
दुद्धी(सोनभद्र)। सनातनी किन्नर अखाड़ा द्वारा बुधवार को अमवार रोड स्थित मनोरमा होटल में मंडलेश्वर पट्टाभिषेक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरी (टीमा माँ) की मौजूदगी में क्षेत्र की लोकप्रिय किन्नर समाज की किरण नंद गिरी को किन्नर अखाड़ा का जिलाध्यक्ष सोनभद्र बनाए जाने पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 8 बजे कलश यात्रा के साथ शुरू होगा, जिसमें महिलाएं नगर भ्रमण करते हुए मां काली मंदिर तक जाएंगी।
• कई जिलों से पहुंचेगी गुरु माताओं की टीम
किरण नंद गिरी ने बताया कि हवन-पूजन के बाद सुबह करीब 11 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा मनोरमा होटल से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों, बढ़नी नाला, कचहरी रोड, शिवाजी तालाब स्थित श्री रामलला एवं शनि मंदिर, संकट मोचन मंदिर और मां काली मंदिर होते हुए वापस मनोरमा होटल पहुंचेगी। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों और प्रदेशों से गुरु माताओं की टीम शामिल होगी, जहां अंत में पट्टाभिषेक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।