Breaking News
ड्यूटी पर निकले पीआरबी जवान की दर्दनाक मौत, टैंकर की टक्कर से उजड़ा परिवार     |     मानदेय और भाड़े में गड़बड़ी का आरोप, महिला समूहों ने खोला मोर्चा     |     विद्यालय में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ, छात्र सीखेंगे नई भाषाएं     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• शिकायतों में अनियमितता और लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी ने दिखाई सख्ती, ब्लॉक मिशन प्रबन्धक भी किए गए सम्बद्ध

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। जनसुनवाई में पहुंच रही शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम कुसाही, केकराही निवासी शिव कुमार ने आरोप लगाया कि गांव में चल रही चकबन्दी प्रक्रिया के दौरान चक सही स्थान पर बैठाने के नाम पर प्रधान और चकबन्दी लेखपाल द्वारा धनराशि की मांग की जा रही है। शिकायत को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी को तत्काल जांच के निर्देश दिए, जिसके बाद चकबन्दी लेखपाल रोहित तिवारी को तत्काल प्रभाव से सहायक चकबन्दी अधिकारी, राबर्ट्सगंज द्वितीय कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया।

• स्वयं सहायता समूह की शिकायत पर भी प्रशासन का शिकंजा

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर दर्ज शिकायत में ब्लॉक मिशन प्रबन्धक प्रदीप कुमार जायसवाल और सी0एल0एफ0 बुक कीपर पूजा पर वित्तीय अनियमितताओं और गड़बड़ियों के आरोप लगाए गए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी और खण्ड विकास अधिकारी की संयुक्त जांच में कार्यप्रणाली संदिग्ध मिलने के बाद उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा प्रदीप कुमार जायसवाल को तत्काल प्रभाव से जिला मिशन प्रबन्धन इकाई से सम्बद्ध कर दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





Top