Breaking News
ड्यूटी पर निकले पीआरबी जवान की दर्दनाक मौत, टैंकर की टक्कर से उजड़ा परिवार     |     मानदेय और भाड़े में गड़बड़ी का आरोप, महिला समूहों ने खोला मोर्चा     |     विद्यालय में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ, छात्र सीखेंगे नई भाषाएं     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• नर्सिंग स्टाफ की समस्याओं के त्वरित समाधान और करोड़ों की परियोजनाओं की IIT जैसी संस्थाओं से जांच कराने के निर्देश

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ की तैनाती एवं उनसे जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज को निर्देश देते हुए कहा कि नर्सिंग स्टाफ से संबंधित सभी समस्याओं का जनपद स्तर पर तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों में शासन स्तर से कार्यवाही आवश्यक हो, उन्हें बिना देरी उच्च स्तर पर भेजा जाए ताकि मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं प्रभावित न हों। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाने के निर्देश दिए।

• करोड़ों की परियोजनाओं पर गुणवत्ता जांच का शिकंजा

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा जिला खनिज फाउंडेशन निधि से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की गुणवत्ता जांच आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं से कराई जाए। अन्य निर्माण कार्यों के लिए अलग टीम गठित कर नियमित गुणवत्ता परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता परीक्षण के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाए तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे कराए जाएं।





Top