Breaking News
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव     |     आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन पर विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन     |     श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मिर्जापुर से सोनभद्र आ रही बारात हादसे का शिकार, 9 घायल; डीएम समेत अधिकारी देर रात मेडिकल हॉस्पिटल पहुंचे

सोनभद्र। मिर्जापुर से सोनभद्र आ रही बारात उस समय भीषण हादसे का शिकार हो गई जब बारातियों से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मेडिकल हॉस्पिटल लोढ़ी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।कठार गांव के पास हुए इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चर्चित गौड़ समेत अन्य आलाधिकारी देर रात मेडिकल हॉस्पिटल लोढ़ी पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। इस दौरान अधिकारियों ने चिकित्सकों को सभी घायलों का समुचित और त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।





Top