शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सोनभद्र। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग भारत सरकार के निर्देश पर विद्यालय में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 13 मई से 19 मई तक आयोजित किया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अपनी मातृभाषा के अलावा किसी अन्य भारतीय भाषा को सीखने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को आनंदमय और आकर्षक तरीके से नई भाषाओं की जानकारी दी जाएगी, जिससे उनमें बहुभाषावाद को बढ़ावा मिल सके।
• भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से समावेशिता पर जोर
विद्यालय में आयोजित शिविर के तहत छात्र-छात्राओं को उनकी पसंद की किसी अन्य भारतीय भाषा में बुनियादी बातचीत संबंधी कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से भाषा शिक्षा में समावेशिता को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि सभी छात्र समान रूप से सीखने की प्रक्रिया से जुड़ सकें।