Breaking News
कटौली में कोयला लोड ट्रक पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल     |     28 जून से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो महाअभियान, सीडीओ ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी     |     गोठानी शिव मंदिर का होगा पर्यटन के रूप में विकास, डीएम ने तैयार कराई कार्ययोजना     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• सीएलएफ पदाधिकारी महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन, कई वर्षों से भुगतान में अनियमितता का आरोप

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। घोरावल ब्लॉक के बुद्ध प्रेरणा महिला संकुल संघ क्लस्टर शाहगंज की सीएलएफ पदाधिकारी महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच की मांग की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पांच साल के ड्राई राशन भाड़े और 11 माह के मानदेय भुगतान में गड़बड़ी की गई है। समूह सखियों का कहना है कि मजदूरी और मानदेय से भी पैसा मांगा जा रहा है, जिससे महिलाओं में नाराजगी बढ़ गई है।

• पांच साल से कार्यरत महिला को हटाने का आरोप

महिलाओं ने आरोप लगाया कि पांच वर्षों से कार्यरत श्यामा दीदी को मानदेय मिलने के बाद अनपढ़ बताकर पद से हटा दिया गया। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि इस मामले की शिकायत कई बार जिले के अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन सौंपने वालों में दीपा कुमारी, ईशा, सुनीता, ज्योति, शीखी, ममता, सुनैना, नातेश, मोनिका चौधरी और रीना समेत कई महिलाएं शामिल रहीं।





Top