Breaking News
ड्यूटी पर निकले पीआरबी जवान की दर्दनाक मौत, टैंकर की टक्कर से उजड़ा परिवार     |     मानदेय और भाड़े में गड़बड़ी का आरोप, महिला समूहों ने खोला मोर्चा     |     विद्यालय में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ, छात्र सीखेंगे नई भाषाएं     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• सूचना पर कार्रवाई के दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने मारी टक्कर, वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान जवान ने तोड़ा दम

बभनी(सोनभद्र)। बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर दरनखांड़ मोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पीआरबी जवान नीरज कुमार यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार तड़के वाराणसी ट्रामा सेंटर में उन्होंने अंतिम सांस ली। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि नीरज कुमार यादव अपने साथी भीम सिंह के साथ दरनखांड़ गांव से मिली सूचना पर कार्रवाई के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मोड़ पर कॉलर के बारे में पूछताछ करते समय रेणुकूट से अंबिकापुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

• हादसे में तीन लोग हुए घायल, परिवार में मचा कोहराम

इस हादसे में नीरज कुमार यादव समेत तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें नीरज और सौरभ की हालत बेहद गंभीर बताई गई थी। दुर्घटना के बाद घायल जवान को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान बुधवार तड़के उनकी मौत हो गई। मृतक जवान प्रतापगढ़ जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ गांव के निवासी बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।





Top