Breaking News
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर घायल     |     महिलाओं के सम्मान पर गरजी व्यापार संगठन की बैठक, विपक्ष के रवैये की हुई कड़ी आलोचना     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, कोन पुलिस ने आरोपी को दबोचा     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• विज्ञान और वाणिज्य वर्ग में छात्रों ने शानदार अंक हासिल कर क्षेत्र का बढ़ाया मान, स्कूलों में जश्न का माहौल

बीजपुर(सोनभद्र)। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर के विद्यार्थियों ने बारहवीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में परचम लहराया है। विज्ञान वर्ग में तेजश तिवारी और सुभार्थी विश्वास ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। तेजश तिवारी ने कैमेस्ट्री में 100, पेंटिंग में 99, गणित में 98, कंप्यूटर में 93 और भौतिकी में 92 अंक हासिल किए। वहीं सुभार्थी विश्वास ने पेंटिंग में 100, कैमेस्ट्री में 98, बायोलॉजी में 97, कंप्यूटर साइंस में 96 और अंग्रेजी में 91 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा शदाब नैय्यर खान ने 91.6 प्रतिशत और विनायक प्रताप सिंह ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य वर्ग में आवेश रजा ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया।

• सेंट जोसेफ स्कूल के छात्रों ने भी दिखाया शानदार प्रदर्शन

सेंट जोसेफ स्कूल रिहंद नगर के विज्ञान वर्ग में भौमिक एस ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं सयुरी खरे ने 89 प्रतिशत और मुन्नी कुमारी ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। डीएवी स्कूल के प्राचार्य राजकुमार तथा सेंट जोसेफ स्कूल के प्रिंसिपल रोनाल्ड नोरोन्हा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों की सफलता को लेकर खुशी का माहौल बना हुआ है।


Blog single photo

.




Top