Breaking News
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर घायल     |     महिलाओं के सम्मान पर गरजी व्यापार संगठन की बैठक, विपक्ष के रवैये की हुई कड़ी आलोचना     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, कोन पुलिस ने आरोपी को दबोचा     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में छात्राओं को भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक विरासत की दी गई जानकारी

दुद्धी(सोनभद्र)। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में वर्ष 2026 के भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को भारतीय भाषाओं के महत्व एवं उनकी सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया गया। शिविर में उर्दू भाषा के अक्षर ज्ञान, नम्बर और दैनिक उपयोग के शब्दों से संबंधित फ्लैश कार्ड एवं बैनर तैयार कर छात्राओं को अभ्यास कराया गया। साथ ही उर्दू भाषा की मूलभूत जानकारी भी दी गई, जिससे छात्राओं में नई भाषाएं सीखने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

• भाषाई ज्ञान बढ़ाने पर दिया गया विशेष जोर

कार्यक्रम में छात्राओं को बहुभाषावाद के महत्व और भारतीय भाषाओं की समृद्ध परंपरा के बारे में विस्तार से बताया गया। शिविर के दौरान छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्या डॉ. रीतिका श्रीवास्तव, शोभा यादव, डॉ. प्रीति शर्मा, कुसुम सिंह, अर्चना, वर्षा, मंजूलता, पुष्पा देवी, संचिता श्रीवास्तव, समायरा खान, आरती, राधा कुमारी और आकांक्षा कुमारी सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।





Top