Breaking News
एक..दो नहीं, चेक डैम में मिले मगरमच्छ के 35 बच्चे, मचा हड़कंप     |     सीएमओ ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ     |     मनबढ़ युवक पर मारपीट, गाली-गलौज व धमकी का मुकदमा दर्ज     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• श्रीमद् भागवत कथा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा, पीले वस्त्रों में शामिल महिलाओं और बच्चों ने बढ़ाई शोभा

दुद्धी(सोनभद्र)। श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर बुधवार को शिवाजी तालाब से 101 कलश यात्रा निकाली गई। विधि-विधान से पूजन के बाद कलश में जल भरकर यात्रा की शुरुआत हुई। पीले वस्त्रों में महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे यात्रा में शामिल हुए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए संकट मोचन मंदिर पहुंची, जहां से श्री रामलीला मंच की स्थापना की गई। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया और पूरा दुद्धी भक्तिभाव में डूबा नजर आया।

• बाल व्यास मानस जी महाराज की मौजूदगी बनी आकर्षण का केंद्र

कलश यात्रा में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक और कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित धर्म रक्षक की उपाधि प्राप्त बाल व्यास मानस जी महाराज भी शामिल रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष निरंजन जायसवाल और संदीप तिवारी ने पत्नी सहित मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। यात्रा के दौरान बृजेश कुमार, भोला अग्रहरि, कृष्ण कुमार, राकेश गुप्ता और ओमकार अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भागवत कथा का श्रवण गुरुवार को सायं 7 बजे से आयोजित किया जाएगा।





Top