Breaking News
निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे     |     भाजपा ने शिवाजी तालाब पर चलाया स्वच्छता अभियान     |     मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• घोरावल क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बालक को निकाला बाहर लेकिन नहीं बच सकी जान

घोरावल(सोनभद्र)। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बभनदेवा टोला में एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सुनील पुत्र सोमारू पानी लेने के लिए कुएं पर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरा। कुएं में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बालक को बाहर निकाला।

• अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद आनन-फानन में बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।





Top