Breaking News
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर घायल     |     महिलाओं के सम्मान पर गरजी व्यापार संगठन की बैठक, विपक्ष के रवैये की हुई कड़ी आलोचना     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, कोन पुलिस ने आरोपी को दबोचा     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• केन्द्रीय विद्यालय एनटीपीसी रिहंद नगर के छात्रों ने विज्ञान और वाणिज्य वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर लहराया परचम

बीजपुर(सोनभद्र)। केन्द्रीय विद्यालय एनटीपीसी रिहंद नगर के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विज्ञान वर्ग में अदिती चौबे ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं राजु सैन ने 81.2 प्रतिशत और नीरज कुमार ने 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरी ओर वाणिज्य वर्ग में अदिती सिंह ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। खुशी साहनी ने 92.40 प्रतिशत तथा नीतू कुमारी और सैका परवेज़ ने 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की।

• मेहनत और लगन से ही मिलती है सफलता- प्रिंसिपल

विद्यालय के प्रिंसिपल अनुराग कुमार पाठक ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी अपनी मेहनत और लगन के अनुसार सफलता प्राप्त करता है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर निरंतर परिश्रम करना चाहिए, सफलता अवश्य मिलेगी। परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल बना हुआ है।





Top