Breaking News
एक..दो नहीं, चेक डैम में मिले मगरमच्छ के 35 बच्चे, मचा हड़कंप     |     सीएमओ ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ     |     मनबढ़ युवक पर मारपीट, गाली-गलौज व धमकी का मुकदमा दर्ज     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• सर्विलांस और पुलिस टीम की मदद से युवती सकुशल बरामद, आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में बढ़ी कार्रवाई

कोन(सोनभद्र)। थाना कोन पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना कोन में दर्ज मुकदमा संख्या 81/2026 में आरोपी पर युवती को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित टीमों और सर्विलांस सेल की मदद से पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया। मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान खुर्शीद आलम उर्फ गोल्डेन निवासी कोन पुरानी बस्ती के रूप में हुई है।

• विवेचना में बढ़ीं गंभीर धाराएं

पुलिस के मुताबिक पीड़िता के बयान और विवेचना के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 69 और 115(2) की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लालजी यादव, हेड कांस्टेबल राजेश यादव और हेड कांस्टेबल विपिन जायसवाल शामिल रहे।





Top