रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र की एक आवश्यक बैठक जिला महामंत्री प्रीतपाल सिंह के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर विपक्ष की कड़े शब्दों में निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं की गरिमा, स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि देश के नवनिर्माण में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और आने वाला समय नारी नेतृत्व का होगा। उन्होंने वैदिक काल की महान महिलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस भूमि पर गार्गी, मैत्रेयी और घोषा जैसी विदुषियां पैदा हुईं, वहां महिलाओं पर अत्याचार चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जब नारी जागरण का स्वर बुलंद होगा तो देश में फिर राम, कृष्ण, राणा प्रताप और अर्जुन जैसे आदर्श पैदा होंगे।
• राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को बताया जरूरी
बैठक में नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, नगर महामंत्री जसकीरत सिंह, जिला कोषाध्यक्ष, जिला महामंत्री प्रीतपाल सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष धर्मराज सिंह, राजेश जायसवाल, राजू जायसवाल, रवि जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष पंकज कनोडिया, टीपू अली, दीप सिंह पटेल, नागेंद्र मोदनवाल, नगर कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ सांवरिया एवं जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण से महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। वक्ताओं ने कहा कि महिला प्रतिनिधि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, पोषण और रोजगार जैसे मुद्दों को अधिक संवेदनशीलता से उठा सकती हैं। साथ ही महिला नेतृत्व बढ़ने से बेटियों के प्रति सम्मान और आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। बैठक में मुख्य रूप से अमित अग्रवाल, अभिषेक केशरवानी, जसराज सिंह, गुरप्रीत सिंह सोखी, अभिषेक साहू, धर्मेंद्र प्रजापति, कुशाग शर्मा, प्रमोद गुप्ता, अमित वर्मा, शिवम केशरी, प्रतीक केसरी, कृष्णा सोनी, अंकित सिंघल, विभोर, अमित केसरी सहित कई लोग मौजूद रहे।