Breaking News
कनहर परियोजना में सुस्ती पर डीएम सख्त, अधिकारियों और ठेकेदारों को चेतावनी     |     आंधी-तूफान के बाद प्रशासन अलर्ट, बिजली-पानी बहाली के लिए युद्धस्तर पर काम के निर्देश     |     हर घर पानी पहुंचाने में लापरवाही पर डीएम सख्त, जून तक जलापूर्ति पूरी करने का अल्टीमेटम     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील, शासनादेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

बीजपुर(सोनभद्र)। स्थानीय थाना परिसर में बकरीद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ पर्व को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि त्योहार को हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए ताकि समय रहते समाधान कराया जा सके।

बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट कहा कि बकरीद पर्व के दौरान किसी बड़े जानवर की कुर्बानी नहीं की जाएगी और शासनादेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सड़क पर गंदा पानी बहाने तथा सुवर पालकों को पशुओं को नियंत्रण में रखने के निर्देश दिए गए। ग्राम प्रधानों से त्योहार के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई। इस दौरान उप निरीक्षक कमला कांत पांडेय, बद्री नाथ, बिनोद भारती, के पी पाल, हाजी खलील, उस्मान, अप्सरा मास्टर, मुख्तार, राजेश तिवारी, इंद्रेश सिंह, सतवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में संभ्रांतजन मौजूद रहे।


Blog single photo

.




Top