Breaking News
कनहर परियोजना में सुस्ती पर डीएम सख्त, अधिकारियों और ठेकेदारों को चेतावनी     |     आंधी-तूफान के बाद प्रशासन अलर्ट, बिजली-पानी बहाली के लिए युद्धस्तर पर काम के निर्देश     |     हर घर पानी पहुंचाने में लापरवाही पर डीएम सख्त, जून तक जलापूर्ति पूरी करने का अल्टीमेटम     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सड़क हादसे की आड़ में निकली हत्या की साजिश, तीसरा आरोपी गिरफ्तार

घोरावल(सोनभद्र)। पेढ़ गांव निवासी राजेश यादव की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी अशोक गोंड उर्फ अशोक मांझी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे खुटहां मोड़ बाईपास पर चेकिंग के दौरान पकड़ा। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर को खुटहा बाइपास पर एक ट्रक ने क्रेटा कार को टक्कर मार दी थी, जिसमें कार चला रहे राजेश यादव की मौत हो गई थी। शुरुआत में मामला सड़क हादसा माना गया था, लेकिन विवेचना में सुनियोजित हत्या की बात सामने आई।

• पुरानी रंजिश में रची गई थी हत्या की साजिश

घोरावल(सोनभद्र)। जांच में पता चला कि वर्ष 2023 में मंगल पाल के पुत्र अनुराग पाल के अपहरण और हत्या के मामले में राजेश यादव मुख्य आरोपी था और जमानत पर बाहर चल रहा था। इसी रंजिश में मंगल पाल, उसके रिश्तेदार अभय पाल और अशोक गोंड उर्फ अशोक मांझी पर ट्रक से टक्कर मारकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस पहले ही मंगल और अभय को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में अशोक ने पुलिस को बताया कि वह मंगल पाल के कहने पर इस योजना में शामिल हुआ था।





Top