Breaking News
सर्पदंश से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम     |     विषाक्त पदार्थ के सेवन से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम     |     तालाब में पलटा बच्चों से भरा स्कूल वाहन, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल     |     
Share on

  रामअनुज द्विवेदी

• आम जनता के हित में 20 मई को दवा दुकानों को बंद न करने का फैसला

सोनभद्र। केमिस्ट्स एवं ड्रगिस्ट्स फेडरेशन, उत्तर प्रदेश ने स्पष्ट किया है कि वह 20 मई को प्रस्तावित भारत बंद में शामिल नहीं होगा। जिलाध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रदेश और केंद्र सरकार के अनुरोध के साथ-साथ आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संस्था ने बंद और हड़ताल से दूरी बनाने का निर्णय लिया है।

• दवा विक्रेताओं से दुकानें खुली रखने की अपील

जिलाध्यक्ष ने बताया कि एक तथाकथित ऑल इंडिया संस्था द्वारा 20 मई को भारत बंद का आह्वान किया गया है, लेकिन फेडरेशन और उससे जुड़ी सभी जिला इकाइयां इसमें शामिल नहीं हैं। संस्था ने जनता के हित में मेडिकल स्टोर खुले रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने सभी दवा विक्रेताओं से अपनी दुकानें सामान्य रूप से संचालित करने की अपील की। इस दौरान महामंत्री जयशंकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





Top