Breaking News
आंधी-तूफान के बाद प्रशासन अलर्ट, बिजली-पानी बहाली के लिए युद्धस्तर पर काम के निर्देश     |     हर घर पानी पहुंचाने में लापरवाही पर डीएम सख्त, जून तक जलापूर्ति पूरी करने का अल्टीमेटम     |     प्रचंड गर्मी में निर्बाध बिजली कटौती से जूझ रहीं जनता     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

पिपरी से आ रही 33 केविए की लाईन आए दिन ध्वस्त होने से क्षेत्र में बिजली की संकट गहराई

बीजपुर। मौजूदा समय में जहा क्षेत्र में हिटवेव और उमस भरी गर्मी के प्रकोप से लोग जहा त्रस्त है। वही यूपीपीसीएल की लाईन आए दिन ट्रिप व फाल्ट होने से लोग प्रचण्ड गर्मी के कारण मोमेंटिंग, दस्त, खासी, बुखार आदि नाना प्रकार की बीमारियों से ग्रसीत होकर जूझ रहे है। वही बिजली न रहने से लोगो की और स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। बीजपुर, जरहा,सिरसोती, डोडहर, खमहरिया, झीलों, महरीकला, पिंडारी, अंजानी सहित दर्जनों गांवो के रहवासियों का कहना है। बिजली कटौती व फाल्ट की रोजमर्रा का दंश हम लोग झेल रहें है। किसी के यहां शादी ब्याह या और कोई कार्यक्रम होने पर पानी की भीषण किल्लत प्रकट हो जाती है। दूरदराज से हम लोग काम काज से जब घर लोटते है। तो बिजली न होने से अंधेरे में भोजन नहीं बन पाता और बच्चो की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। अंधेरे में कैसे हम लोगो की जिंदगी कटती है। हम लोग ही जानते है। बिजली न होने से रोशनी या पानी भरने की सबसे बडी समस्या प्रकट होती है। इस बाबत म्योरपुर, एस डी ओ शिवम गुप्ता ने बताया की पिपरी से आ रही 33 केवीए की लाईन का कई पोल तार गीर गए है। फाल्ट दूर कराया जा रहा है। जल्द बिजली बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।





Top