Breaking News
कनहर परियोजना में सुस्ती पर डीएम सख्त, अधिकारियों और ठेकेदारों को चेतावनी     |     आंधी-तूफान के बाद प्रशासन अलर्ट, बिजली-पानी बहाली के लिए युद्धस्तर पर काम के निर्देश     |     हर घर पानी पहुंचाने में लापरवाही पर डीएम सख्त, जून तक जलापूर्ति पूरी करने का अल्टीमेटम     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• क्षति रिपोर्ट तत्काल देने के आदेश, प्रभावित लोगों को जल्द सहायता पहुंचाने की तैयारी

सोनभद्र। 13 मई को आए आंधी-तूफान से जनपद में हुई क्षति के बाद जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सभी उपजिलाधिकारियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि पशुहानि, आवासीय क्षति और अन्य नुकसान से जुड़ी रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभावित लोगों को शासन की मंशा के अनुरूप जल्द सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जाए।

• टूटे बिजली खंभे और लाइनें बदलने के निर्देश, निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में आंधी-तूफान के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, वहां अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता विद्युत युद्धस्तर पर कार्य करते हुए जल्द से जल्द व्यवस्था बहाल कराएं। उन्होंने टूटे हुए विद्युत खंभों और क्षतिग्रस्त लाइनों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और प्रभावित क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए गए। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि बिजली आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समयबद्ध तरीके से समाधान कराया जा सके।





Top