Breaking News
सर्पदंश से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम     |     विषाक्त पदार्थ के सेवन से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम     |     तालाब में पलटा बच्चों से भरा स्कूल वाहन, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

मानक के विपरीत खाद्य पदार्थों की बिक्री पर सख्ती, दुकानदारों को दिए गए आवश्यक निर्देश

सोनभद्र। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सघन निरीक्षण अभियान चलाया। विभागीय टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में ठेले, खोमचे, फल एवं सब्जी की दुकानों, चाट-पकौड़ी, जूस, कटे फल, मिठाई तथा अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, कटे फलों की खुले में बिक्री न करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ पेयजल का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण व जागरूकता अभियान पूरे जुलाई माह चलेगा

सहायक आयुक्त (खाद्य) ने बताया कि 01 जुलाई से 31 जुलाई, 2026 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जनपद में निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों एवं खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे केवल स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों का ही सेवन करें तथा किसी भी प्रकार की खाद्य अनियमितता की सूचना संबंधित विभाग को दें।





Top