Breaking News
क्रेशर प्लांट में करंट लगने से मजदूर की दर्दनाक मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल     |     मूसलाधार बारिश ने खोली रेलवे अंडरपास की पोल, जलभराव से घंटों बाधित रहा आवागमन     |     ट्रैक्टर पलटने से दबकर किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• झमाझम बारिश से लोगों को मिली राहत, किसानों में लौटी उम्मीद

सोनभद्र। जिले में सोमवार दोपहर बाद मानसून ने दमदार दस्तक दी। आसमान में घने काले बादल छाने के बाद शुरू हुई झमाझम बारिश ने कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी बहने लगा और मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे आमजन ने राहत की सांस ली। बाजारों और मोहल्लों में लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए, जबकि बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

• धान की खेती की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

मानसून की पहली जोरदार बारिश किसानों के लिए भी राहत और उम्मीद लेकर आई है। धान की खेती के लिए अनुकूल वातावरण बनने के साथ ही किसानों ने खेतों की जुताई और नर्सरी तैयार करने का कार्य तेज कर दिया है। किसानों का कहना है कि यदि मानसून इसी तरह सक्रिय रहा तो इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद है। कुल मिलाकर मानसून की धमाकेदार एंट्री ने जहां लोगों को तपती गर्मी से राहत पहुंचाई, वहीं खेती-किसानी की गतिविधियों को भी नई गति दे दी।





Top