Breaking News
कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए वोट चोरी के आरोप     |     आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर कच्ची शराब और 500 किलो लहन बरामद     |     दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने राकेश जायसवाल, भोलू जायसवाल उपाध्यक्ष     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• खेत की जुताई के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम केवाल में सोमवार दोपहर खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर 35 वर्षीय मुस्तफा आलम पुत्र अजमेरुद्दीन की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि वह पूर्व प्रधान मिश्रीलाल के खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह उसके नीचे दब गए। ग्रामीणों और परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. मनोहर कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

• पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, गांव में शोक की लहर

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र अहमद रजा (8 वर्ष), तुफैल आलम (7 वर्ष) तथा पांच वर्षीय पुत्री तमन्ना को छोड़ गए हैं। पिता की असमय मौत से बच्चों के सिर से साया उठ गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।





Top