Breaking News
पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     निर्माणाधीन नहर में डूबने से किशोरी की मौत, दो गंभीर     |     नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के दोषी छोटेलाल को 20 वर्ष की कैद     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से हमला, दोनों घायल

घोरावल(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के कमहरिया गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर लौटते समय रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में दोनों घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

• पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश जारी

पीड़ित का आरोप है कि हमले के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। घायलों का उपचार कराया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





Top