मंजय वर्मा की रिपोर्ट
मिर्जापुर। पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में दिल्ली में चल रही भूख हड़ताल के समर्थन में आरवाईए (RYA) और आइसा (AISA) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मिर्जापुर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
• एनटीए को भंग करने की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने भर्ती परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित कराने तथा पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन में एनटीए (NTA) को भंग करने की मांग भी शामिल की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।