Breaking News
नंदी बाबा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, कान- सींग तोड़े, पिंडी भी उखाड़ी      |     बस्ती में निकला विशाल मगरमच्छ, मचा हड़कंप     |     ठेमा नदी में डूबने से 33 वर्षीय किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• बाइक लेने गांव गया युवक लौटते समय हादसे का शिकार, चालक वाहन समेत फरार

म्योरपुर(सोनभद्र)। बारिश के कारण गांव में छोड़ी गई अपनी बाइक लेने गए 38 वर्षीय रामाशंकर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार बुधवार को तेज बारिश होने पर वह निजी कार्य से गए सुपाचुआ गांव में बाइक छोड़कर घर लौट आए थे। गुरुवार सुबह बाइक लेने के बाद वापस लौटते समय लिलासी-कुंडरी मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनका दाहिना पैर घुटने के ऊपर से कटकर अलग हो गया, जबकि सिर और हाथ में भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची 102 एंबुलेंस ने प्राथमिक उपचार देते हुए घायल को सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

• फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस, परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सीएचसी म्योरपुर के चिकित्सकों ने अत्यधिक रक्तस्राव के कारण घायल की हालत नाजुक बताई है। घायल के साले विवेक सिंह ने बताया कि रामाशंकर केवल अपनी बाइक लेने गए थे और घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। उधर म्योरपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार पिकअप चालक की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि चालक की पहचान कर उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





Top