Breaking News
जिलाधिकारी ने बी-पैक्स कम्प्यूटराइजेशन और संचारी रोग अभियान की समीक्षा की     |     घर के बाहर खेलने निकले 6 वर्षीय बालक को सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती     |     एनएच-39 पर बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर, छह घायल     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में अधिकारियों ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

दुद्धी(सोनभद्र)। उप जिलाधिकारी निखिल यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित तहसील दिवस में कुल 85 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले कार्यक्रम में फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी, विकास खंड अधिकारी राम विशाल चौरसिया, खंड विकास अधिकारी पिपरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

• शेष मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए गए निर्देश

तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए अधिकारियों ने उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि जिन मामलों में जांच अथवा विभिन्न विभागों के समन्वय की आवश्यकता है, उनका नियमानुसार शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याएं तहसील दिवस में प्रस्तुत कर शासन की इस व्यवस्था का लाभ उठाएं।





Top