Breaking News
जिलाधिकारी ने बी-पैक्स कम्प्यूटराइजेशन और संचारी रोग अभियान की समीक्षा की     |     घर के बाहर खेलने निकले 6 वर्षीय बालक को सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती     |     एनएच-39 पर बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर, छह घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• डीएम ने औचक निरीक्षण कर प्रतियोगी परीक्षाओं की नवीनतम पुस्तकें, डिजिटल लाइब्रेरी और सदस्यता अभियान के दिए निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सोमवार को राजकीय जिला पुस्तकालय का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय की स्वच्छता, अध्ययन कक्ष, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पुस्तक संग्रह, डिजिटल संसाधनों एवं पाठकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यूपीएससी, यूपीपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, पुलिस भर्ती, एनडीए, सीडीएस, टीईटी, सीटीईटी, नीट, जेईई सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित नवीनतम पुस्तकें, संदर्भ ग्रंथ, राष्ट्रीय पत्रिकाएं एवं करंट अफेयर्स सामग्री नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए।

• डिजिटल लाइब्रेरी, ई-ग्रंथालय और सीएसआर से विकास कार्यों पर दिया जोर

निरीक्षण के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में डिजिटल लाइब्रेरी, ई-ग्रंथालय पोर्टल, सदस्यता विस्तार अभियान, करियर काउंसिलिंग, व्यक्तित्व विकास एवं तनाव प्रबंधन कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में कंप्यूटर, टैबलेट जैसी आधुनिक सुविधाओं के विस्तार तथा सीएसआर के माध्यम से बहुउद्देशीय हॉल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजकीय जिला पुस्तकालय को जनपद में ज्ञान, नवाचार और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का उत्कृष्ट केंद्र बनाया जाएगा।





Top