Breaking News
जिलाधिकारी ने बी-पैक्स कम्प्यूटराइजेशन और संचारी रोग अभियान की समीक्षा की     |     घर के बाहर खेलने निकले 6 वर्षीय बालक को सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती     |     एनएच-39 पर बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर, छह घायल     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बीजपुर से रेणुकूट जा रही बस का अगला पहिया धंसा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर से रेणुकूट जा रही एक यात्री बस सेवकामोड़ से कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई, जिससे बस का अगला पहिया जमीन में धंस गया। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आने की जानकारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि बस में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री सवार थे, जिन्हें बाद में दूसरी बसों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

• ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार को लेकर उठे सवाल, पुलिस ने गंभीर घायल होने से किया इनकार

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर संचालित कई यात्री बसों में अक्सर ओवरलोडिंग की जाती है और तेज रफ्तार से वाहन चलाए जाते हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में रहती है। साथ ही यात्रियों को टिकट न दिए जाने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने का भी आरोप लगाया गया। वहीं थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने अथवा हताहत होने की सूचना पुलिस को नहीं मिली है।





Top