Breaking News
जिलाधिकारी ने बी-पैक्स कम्प्यूटराइजेशन और संचारी रोग अभियान की समीक्षा की     |     घर के बाहर खेलने निकले 6 वर्षीय बालक को सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती     |     एनएच-39 पर बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर, छह घायल     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन का मौका, पात्र छात्र उठा सकते हैं लाभ

सोनभद्र। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति (बालक) छात्रावास में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र छात्र निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर छात्रावास सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर आवश्यक अभिलेख एवं प्रमाण-पत्र अपलोड कर सकते हैं। पात्रता एवं चयन शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा।

• अधिक जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से करें संपर्क

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने पात्र छात्रों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, सोनभद्र अथवा मोबाइल नंबर 8077913747 पर संपर्क किया जा सकता है।





Top