रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव
सोनभद्र। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों हेतु निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनके माता-पिता अथवा अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं है, वे 10 जुलाई 2026 तक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
• ऑनलाइन आवेदन के बाद हार्डकॉपी जमा करना अनिवार्य
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी प्रति डाउनलोड कर सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या-37, विकास भवन, लोढ़ी, सोनभद्र में निर्धारित अवधि के भीतर हार्डकॉपी जमा करना अनिवार्य होगा। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय अथवा मोबाइल नंबर 9369963358 पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।