Breaking News
जिलाधिकारी ने बी-पैक्स कम्प्यूटराइजेशन और संचारी रोग अभियान की समीक्षा की     |     घर के बाहर खेलने निकले 6 वर्षीय बालक को सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती     |     एनएच-39 पर बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर, छह घायल     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• दुद्धी–विंढमगंज मार्ग पर हादसा, सभी घायलों का सीएचसी में उपचार

दुद्धी(सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के पोलवा गांव के पास सोमवार अपराह्न करीब 3 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर एक बाइक और मारुति सुजुकी डिजायर कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कुल छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति हरनाकछार गांव के निवासी हैं, जबकि कार में सवार लोग गढ़वा (झारखंड) के बताए गए हैं।

• प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत स्थिर बताई गई

सीएचसी दुद्धी में डॉ. मनोहर सिंह ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बाइक दुद्धी की ओर जा रही थी, जबकि कार झारखंड की दिशा में जा रही थी। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।





Top