Breaking News
अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर चालक गम्भीर रूप से घायल,ईलाज जारी      |     प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमन वर्मा को दी गई भावभीनी विदाई     |     मंदिर से शिवलिंग समेत तीन मूर्तियां चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• आंगन में खेलते समय हुई घटना, सीएचसी दुद्धी में चल रहा उपचार

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के दीघुल गांव में घर के बाहर खेलने निकले 6 वर्षीय मोहम्मद जमील अहमद पुत्र नसरुद्दीन अंसारी को सोमवार शाम एक अज्ञात सर्प ने डंस लिया। परिजनों के अनुसार शाम करीब 7 बजे बालक घर के आंगन से बाहर खेलने जा रहा था। इसी दौरान उसका पैर सर्प पर पड़ गया, जिसके बाद सर्प ने उसे लपेट लिया और बाएं पैर में दो स्थानों पर डंस दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक सर्प पास में रखी ईंटों के बीच चला गया।

• समय पर उपचार मिलने से हालत में सुधार

घटना के तुरंत बाद परिजन बालक को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए, जहां डॉ. वरुणा निधि की देखरेख में उसका उपचार शुरू किया गया। परिजनों ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से बच्चे की हालत पहले की अपेक्षा बेहतर है और चिकित्सकीय निगरानी में उसका उपचार जारी है।





Top