Breaking News
जिलाधिकारी ने बी-पैक्स कम्प्यूटराइजेशन और संचारी रोग अभियान की समीक्षा की     |     घर के बाहर खेलने निकले 6 वर्षीय बालक को सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती     |     एनएच-39 पर बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर, छह घायल     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• सहकारिता सप्ताह के तहत आयोजित बैठक में योजनाओं की प्रगति पर दिए आवश्यक निर्देश

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कम्पोजिट डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी तथा जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता सप्ताह के तहत बैठक में जनपद की बी-पैक्स कम्प्यूटराइजेशन योजना, उन्नयन योजना, वृहद अन्न भंडारण योजना, सोलराइजेशन योजना तथा मरम्मत भंडारण योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

• संचारी रोग एवं दस्तक अभियान को प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

बैठक के दूसरे चरण में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव, पेयजल की गुणवत्ता, जनजागरूकता, रोगियों की पहचान, उपचार व्यवस्था तथा विभागीय समन्वय की स्थिति का मूल्यांकन करते हुए अभियान को पूरी गंभीरता एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कीर्ति कुमार मिश्र, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) अमित कुमार पाण्डेय, मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक राजकुमार यादव, डीडीएम नाबार्ड शान सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।





Top