Breaking News
तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकराई, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत     |     नाबालिग की खरीद-फरोख्त मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार     |     मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, महिला से मारपीट का वीडियो वायरल     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• झाड़-फूंक में गंवाया कीमती समय, इलाज न मिलने से गई जान

कोन(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में करैत सांप के काटने से सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खुशी (7) पुत्री ललन बीती रात अपनी नानी के साथ घर में जमीन पर सो रही थी। देर रात बिस्तर में घुसे करैत सांप ने उसकी पीठ और गर्दन पर दो बार काट लिया। परिजन घबराहट में बच्ची को अस्पताल ले जाने के बजाय गांव में झाड़-फूंक कराने वाले के पास ले गए, जहां करीब चार घंटे तक झाड़-फूंक चलती रही। सुबह करीब पांच बजे बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

• ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने और जागरूकता अभियान की उठाई मांग

मृतक बच्ची के पिता ललन ने बताया कि घबराहट और पहाड़ी क्षेत्र में रहने के कारण वे समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके। खुशी तीन बहनों में सबसे बड़ी थी और कक्षा दो की छात्रा थी। घटना के बाद परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन से जागरूकता अभियान चलाने तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की मांग की है। साथ ही लोगों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार कराएं।





Top