Breaking News
चार दिन से बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात लेकर फरार     |     विषैले जंतु के काटने से 27 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम     |     100 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई मुकुट पूजा     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, गुड टच-बैड टच समेत सड़क व बारिश के दौरान सुरक्षा के बताए उपाय

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय असनहर में शनिवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उप-निरीक्षक मक्खनलाल ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, अनुशासन और कानून के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को सरल भाषा में गुड टच और बैड टच का अंतर समझाते हुए कहा कि यदि कोई अनजान व्यक्ति डराने, धमकाने या गलत तरीके से छूने का प्रयास करे तो बिना झिझक अपने शिक्षक या अभिभावकों को इसकी जानकारी दें। साथ ही बरसात के दौरान तेज बारिश होने पर किसी पेड़ के नीचे शरण न लेने की सलाह देते हुए सतर्क रहने का संदेश दिया।

• शिक्षा, सड़क सुरक्षा और जल स्रोतों से दूरी बनाए रखने की दी सीख

विद्यालय में संबोधन के दौरान उप-निरीक्षक मक्खनलाल ने विद्यार्थियों से लगन और ईमानदारी के साथ पढ़ाई करने का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यालय का जीवन ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा तालाब, बावली, कुएं, नदी और नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी। रात में घर से बाहर निकलने पर टॉर्च साथ रखने की भी सलाह दी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने बभनी पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के साथ पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत करते हैं।





Top