Breaking News
तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकराई, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत     |     नाबालिग की खरीद-फरोख्त मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार     |     मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, महिला से मारपीट का वीडियो वायरल     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

बभनी(सोनभद्र)। ब्लॉक संसाधन केंद्र बभनी में शनिवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उनका पीईएस वर्ग में पदोन्नति होने के बाद वरिष्ठ प्रवक्ता, सुल्तानपुर के पद पर चयन हुआ है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक इंद्रकांत त्रिपाठी ने की। इस दौरान महिला शिक्षकों को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया तथा विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने राकेश कुमार पाण्डेय का माल्यार्पण कर उन्हें मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट किए।

• शिक्षकों ने प्रशासनिक नेतृत्व की सराहना, नए दायित्व के लिए दी शुभकामनाएं

समारोह में उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों ने राकेश कुमार पाण्डेय के प्रशासनिक नेतृत्व की सराहना करते हुए निपुण भारत मिशन और कायाकल्प अभियान सहित शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया तथा उनके साथ जुड़े अनुभव साझा किए। अपने संबोधन में राकेश कुमार पाण्डेय ने सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मोहम्मद आरिफ, चंद्रजीत सिंह, रणजीत कुमार, अफजल अहमद, रविंद्र नारायण पाण्डेय, संदीप सिंह, श्याम ममता, अनुजा सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक उपस्थित रहे।


Blog single photo

.




Top