रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर के कक्षा पांच के छात्र प्रसिद्ध श्रीवास्तव ने हिंदुस्तान ओलंपियाड में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ट्रॉफी, प्रमाणपत्र तथा ₹2100 का चेक प्रदान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित ओलंपियाड में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करना पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
• प्राचार्य ने छात्र की सफलता को बताया प्रेरणादायी, शिक्षकों के योगदान की सराहना
प्राचार्य राजकुमार ने कहा कि हिंदुस्तान ओलंपियाड विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक एवं बौद्धिक प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर परखने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। उन्होंने प्रसिद्ध श्रीवास्तव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ओलंपियाड के सफल आयोजन में योगदान देने वाले नीरज गुप्ता, रंजना सिंह एवं शगुफ्ता शबनम सहित सभी शिक्षकों का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. आर.के. झा ने भी छात्र को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विजय तिवारी, डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, मीना सिंह, माधुरी यादव, नम्रता चौधरी, बबिता कन्नौजिया, अलिशा सिंह, पूजा सिंह, कृति सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
.