Breaking News
तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकराई, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत     |     नाबालिग की खरीद-फरोख्त मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार     |     मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, महिला से मारपीट का वीडियो वायरल     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की सुकृत पुलिस चौकी के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर पार करते हुए सीधे आयुष्मान आरोग्य मंदिर की इमारत में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि अस्पताल भवन अपनी मूल स्थिति से खिसक गया। हादसे के समय अस्पताल के अंदर सीएचओ रंजना त्रिपाठी और एएनएम अर्पिता मौजूद थीं, जबकि एक व्यक्ति अपनी बाइक खड़ी कर अस्पताल की ओर जा रहा था। गनीमत रही कि सभी लोग बाल-बाल बच गए, हालांकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अस्पताल भवन को भारी नुकसान पहुंचा।

• स्वास्थ्य विभाग व पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही सुकृत पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर के अधीक्षक डॉ. अखिलेश अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन अस्पताल भवन को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ट्रेलर के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।





Top