Breaking News
चार दिन से बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात लेकर फरार     |     विषैले जंतु के काटने से 27 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम     |     100 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई मुकुट पूजा     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• मानव तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, जबरन विवाह कराने का आरोप

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस ने नाबालिग बालिका की खरीद-फरोख्त और जबरन विवाह कराने के चर्चित मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी अमित कुमार को रेलवे स्टेशन स्थित बीएसएनएल गेट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार विवेचना एवं पीड़िता के न्यायालय में दर्ज बयान के दौरान आरोपी की भूमिका सामने आई। जांच में पता चला कि नाबालिग बालिका को मानव तस्करी के माध्यम से अलीगढ़ ले जाकर करीब 1.20 लाख रुपये में खरीदा गया और बाद में आरोपी के छोटे भाई से जबरन विवाह करा दिया गया।

• पूछताछ में खरीद-फरोख्त की बात स्वीकार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपने पिता एवं अन्य सहआरोपियों के साथ मिलकर नाबालिग की खरीद-फरोख्त कराने की बात स्वीकार की है। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह लगातार फरार चल रहा था, जिसे तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध अलीगढ़ के सासनीगेट थाना में दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमा दर्ज है, जिसका आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे मानव तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है।





Top