Breaking News
योगी सरकार का महिलाओं को तोहफा: 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए सरकारी बसों में यात्रा फ्री     |     मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए श्रवण सिंह गोंड ने मुख्यमंत्री का जताया आभार     |     सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• हादसे में दो गंभीर घायल, टक्कर के बाद ट्रेलर चालक फरार

कछवां(मिर्जापुर)। कछवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-19 स्थित कटका के पास तेज रफ्तार कार और ट्रेलर के बीच हुई भीषण टक्कर में कार सवार पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतक दंपति प्रतापगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

• पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, फरार ट्रेलर की तलाश शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही कछवां पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश की जा रही है।





Top